बारिश से गोरखपुर और आज़मगढ़ अस्त व्यस्त, 48 घंटे और बारिश के लिए अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के अलावा बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगरऔर, आज़मगढ़ में सितम्बर महीने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। लगातार 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं प्रशासन ने मौसम विभाग के हवाले से 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।भारी बारिश की वजह से शहर के कई स्कूलों में सुबह छुट़टी हो गई। हालांकि इसकी सूचना देर से मिलने के चलते विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
बुधवार से शुरू हुई बारिश अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में 109 मिमि बारिश हुई है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है।ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी जमा होने के चलते शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह करंट लगने से धर्मशाला बाजार के पास नगर निगम के एक पंप ऑपरेटर की मौत हो गई।
शहर शहर के विभिन्न हिस्सों जलभराव से लगभग आम जनजीवन ठप हो गया है नगर निगम कुछ जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था कर रहा है लेकिन भारी बारिश की वजह से वह व्यवस्था सफल नहीं हो पा रही है।
मौसम वैज्ञानिक कैलास पांडेय के मुताबिक छिटपुट बारिश का यह दौर जारी रहने की उम्मीद है। ऐसा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बने होने के चलते हो रहा है। दो दिन बाद कुछ अधिक बारिश के आसार बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 27 सितंबर के बाद भी बारिश होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment