Saturday, 12 June 2021

battleground mobile India क्या है | बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया apk download

Battlegrounds Mobile India Game Download, Release Date, Teaser, Registration पूरी जानकारी


तो दोस्तों जिस चीज़ का हम सबको बेसब्री से इंतज़ार था आखिर वो आ ही गया!

आज हम आपसे बात करने वाले है Battlegrounds mobile India या यूं कहें PUBG Mobile India की जो कि officially कन्फर्म हो ही चुका है और गेम बस आने ही वाला हैं।

Pubg Mobile India को लेकर बहुत सी ऐसी चीज़ें है और सवाल है जो हमारे सामने निकल मर आयी है।

तो आज हम आपको इस पोस्ट के जरिये Pubg Mobile India से जुड़ी सारी चीज़ें बताने की कोशिश करेंगे और आशा करेंगे कि आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाये।

Battlegrounds Mobile India क्या है?

पिछले साल september में भारत सरकार द्वारा 100 से भी अधिक chinese अप्प्स को ban किया गया था। जिसकी वजह user privacy protection बताया गया था। उनमें से एक था हम सब का प्यारा दुलारा PUBG Mobile जिसका नाम भी उस लिस्ट में शामिल था।

PUBG Mobile एक चीनी mobile गेम था जिसने भारत समेत कई और देशों में भी अपना नाम बना लिया था। अगर आप भी एक PUBG Player हो तो आपको भी इस गेम का महत्व अच्छे से पता होगा । कोई फर्क नई पड़ता आप noob हो या pro हो।

भारत सरकार द्वारा PUBG मोबाइल को ban किये जाने पर बहुत से लोगो की निजी जिंदगी में भी फर्क पड़ा। क्योंकि बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस मोबाइल game के दम पर अपना एक अलग पहचान बना लिया था ।

साथ ही साथ PUBG Mobile ई-sports गेम में भी शामिल हो चुका था। जहां इस गेम को लोग international level पर खेल कर अपने देश को प्रदर्शित करते थे और इनाम में मोटी रकम जीतते थे।

इतना ही नहीं बहुत से ऐसे लोग भी थे जिन्होंने PUBG मोबाइल को Youtube और कई अलग platforms पर खेल कर पैसे भी कमाए थे और अपना घर चला रहे थे। लेकिन PUBG Mobile के ban किये जाने के बाद उन लोगों की भी कमाई बंद हो गयी।

तो इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बहुत से लोगों ने PUBG Mobile के Indian Version की मांग की। जिस पर Pubg corporation ने शुरुआत में अपनी तरफ से कोई response नहीं दिखाई। लेकिन हाल ही में PUBG corporation ने Pubg Mobile India को लेकर एक काफी अच्छा response दिखाया है।

अभी कुछ दिनों पहले ही PUBG Mobile के निर्माता company Krafton inc ने अपने official website PUBG mobile India को announced किया है जहां इस गेम का नाम Battlegrounds Mobile India बताया गया है।

आपको बता दें कि इस announcement में कहीं पर भी PUBG Mobile का या फिर Tencent का जिक्र नहीं है। जो कि एक अछि बात है। क्योंकि PUBG एक South Korean video game company Krafton inc. का बनाया game है।

और क्योंकि इस game को Tencent जो कि एक chinese company है उसका support था जिस वजह से उसे भारत सरकार द्वारा बैन किया गया था।

अलग शब्दों में कहे तो यहां पर Krafton inc ने एक नया battle royale गेम लांच करने का जिक्र किया है जिसका नाम Battlegrounds mobile India रखा गया है।

और सबसे अच्छी बात यह है कि उस announcement में यह भी कहा गया है कि इस गेम को user privacy को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो कि एक अच्छी बात है।

आपको बता दें कि Youtube पर जो PUBG Mobile India का official चैनल है उसका नाम भी बदल कर battlegrounds Mobile India कर दिया गया है। जहा पर इस गेम का एक 10 सेकंड का टीज़र भी निकल कर आया हैं।

तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द ही PUBG Mobile का एक Indian Version, Battlegrounds Mobile India के नाम से आने वाला है।

Battlegrounds Mobile India Game को download और install कैसे करे?

गर आप भी मेरी तरह Battlegrounds और PUBG के फैन हैं तो मैं दावे के साथ कह सकते हूँ कि आप भी जल्दी से जल्दी इस GAME को DOWNLOAD कर के खेलना चाहते हैं।

लेकिन अफसोस! अभी तक इस GAME का बस announcement और एक 10 सेकंड का teaser रिलीज हुआ है officially।

मैं आपको बता दूं कि अभी तक तो इस गेम को officially लांच नहीं किया गया है। जिस वजह से आप फिलहाल तो इस game को download या install नही कर सकते।

लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि, battlegrounds Mobile India के official announcement में कहा गया है कि इस game का pre-registration बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा।

और game के official teaser में भी आप साफ साफ coming soon लिखा हुआ देख सकते है। जिसका मतलब है , अभी तो नहीं लेकिन हां Battlegrounds Mobile India बहुत जल्द ही officially रिलीज किया जाएगा। तब आप उसे आराम से अपने smartphone या iphone में download कर के खेल पाएंगे।

No comments: