प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि क्या है ? और इसका आवेदन कैसे करे
भारत सरकार द्वारा
पिछले वर्ष एक योजना आरम्भ किया गया इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान
सम्मान निधि योजना इस योजना के तहत केंद्र सरकार आधार कार्ड
के माध्यम से पैसा किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है. गुरुवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लागू नहीं करने वाले राज्यों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि
ये राज्य ओछी राजनीति के लिए
इस योजना को लागू नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी
कहा कि इस तरह की मानसिकता ने किसानों का लंबे समय तक नुकसान किया है. आइए केंद्र सरकार
की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ी बातें जानते हैं.
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की न्यू स्कीम है जिसका एलान 1 फरवरी 2019 को आए बजट में किया गया था. इस स्कीम के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर तीसरे माह 2000 की धनराशि उनके बैंक एकाउंट में भेजे जायेंगे जो किसान इस योजना के भागीदारी है साल का 6000 रुपये दिए जाते हैं. ऐसे किसान परिवार को इस योजना का लाभ मिलता है जिनकी कुल जमीन 2 हेक्टेयर तक होती है.अर्थात वह आर्थिक रूप से गरीब हो
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की न्यू स्कीम है जिसका एलान 1 फरवरी 2019 को आए बजट में किया गया था. इस स्कीम के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर तीसरे माह 2000 की धनराशि उनके बैंक एकाउंट में भेजे जायेंगे जो किसान इस योजना के भागीदारी है साल का 6000 रुपये दिए जाते हैं. ऐसे किसान परिवार को इस योजना का लाभ मिलता है जिनकी कुल जमीन 2 हेक्टेयर तक होती है.अर्थात वह आर्थिक रूप से गरीब हो
2. किसानों को किस तरह मिलता है यह पैसा?
किसान को 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में यह पैसा दिया जाता है. यह पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत सीधे किसान के खाते में डाल दिया जाता है. डीबीटी से पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया पारदर्षी रहती है. साथ ही किसान का भी काफी समय बचता है.3. छोटे और सीमांत किसानों को इस स्कीम से किस तरह लाभ होता है?
एक अनुमान के मुताबिक, इस स्कीम से 12 करोड़ से ज्यादा छोटे और सीमांत किसानों को फायदा होगा. इस स्कीम से छोटे और सीमांत किसान खेती-बाड़ी से जुड़ी अपनी जरूरतें पूरी करते हैं. इससे उनकी फसल अच्छी रहती है, जिससे उन्हें ज्यादा आमदनी होती है. इसके अलावा उन्हें सूदखोरों से पैसा लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती है.4. पीएम किसान योजना किसी तारीख को लागू हुई थी?
पीएम-किसान योजना की वेबसाइट के मुताबिक, यह योजना 1 दिसंबर, 2018 से लागू है. इस योजना में राज्य सरकारें और केंद्र-शासित प्रदेश किसान परिवारों की पहचान करते हैं. उन्हीं किसान परिवार को चुना जाता है जो योजना के लाभ से जुड़ी शर्तें पूरी करते हैं.5. किन किसान परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है?
पीएम-किसान योजना का लाभ निम्नलिखित स्थितियों में नहीं मिलता है:1.अगर परिवार का सदस्य संवैधानिक पद पर हो या रह चुका हो.
2. सरकार में वर्तमान या पूर्व मंत्री, राज्य सभा या लोकसभा का सदस्य, नगर निगम के वर्तमान या पूर्व मेयर आदि.
3. केंद्र या राज्य सरकार के वर्तमान या पूर्व अफसर और कर्मचारी.
4. ऐसे सभी रिटायर्ड कर्मचारी जिन्हें मासिक 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती हो.
5. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर
6 आवेदन के लिए जरूरी Documents
1- आधार कार्ड
2 खसरा/खतौनी /Land Record की कॉपी
3- मोबाइल नंबर
7 कैसे करे आवेदन
इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप को गूगल पर जाना होगा और उसमे www.pmkisan.gov.in सर्च करना होगा दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप सीधे इसके पेज पर पहुंच सकते है| पेज पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आप को अपने आधार कार्ड से वेरिफाई करना होगा इसके द्वारा आप इसमें लॉग इन हो जायेंगे लॉग इन हो जाने के बाद आप को Farmers Corner पर Click करना होगा जिसमें आप को New Farmer Regstration का Option मिलेगा उस पर click करे जिससे आप का फॉर्म खुल जाये और आप अपने अनुसार फॉर्म भर सकते है
onlone aavedn karne ke liye diye gye link pr click kre
.
उम्मीद करता हु दोस्तों की आपको हमारे द्वारा लिखा गया पोस्ट समझ में आ गया होगा कृपया आप इसे अधिक से अधिक शेयर और कमेंट करे जिससे हमारे अंदर जो भी त्रुटिया है उसे हम सुधार सके (धन्यवाद )



No comments:
Post a Comment