Thursday, 30 January 2020

आयुष्मान भारत योजना क्या है और इससे फायदे

आयुष्मान भारत योजना क्या है और इससे फायदे 

आयुष्मान भारत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम को झारखंड से लॉन्च किया था. कई तरह के नाम से कंफ्यूज न होप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और 'मोदी केयरये दोनों ही इसी स्कीम के नाम हैं. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया था. स्कीम के तहत देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा के तौर पर मुहैया कराया जाएगा.
आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य योजना National Health Mission है. इस योजना  का मुख्य उद्देश्य पुरे भारत के गरीब एंव मध्यवर्ग लोगों को Swasthya bima दिया जाता है. 
Health E-card की मदद से वह भारत की किसी भी Hospitals से लाख तक का इलाज फ्री में करवा सकता हैं.

PMJAY योजना क्या है और कैसे इसका लाभ उठाया जा सकता है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMJAY की शुरुआत 14 अप्रेल 2018 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से की थी. इसे दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि 25 सितंबर 2018 को पुरे भारत में लागु कर दिया गया है.
PMJAY योजना का पूरा नाम Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana है जिसे आयुष्मान भारत योजना भी कहा जाता है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को ही (Ayushman Bharat Yojana) कहा गया है. जो की अब PMJAY में शामिल हो गई है.

आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य या उद्देश्य क्या है?:


आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों (Rural area) से 8.03 करोड़ एंव शहरी इलाखों (Urban area) से  2.33 करोड़ परिवारों को Cover करना है. हर गरीब परिवारों को 5 लाख तक health coverage मिलेगा जिससे वो लोग फ्री Free में किसी भी अस्पताल (Public, Private, Government) से अपना इलाज करवा सकेंगे.
आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपया तक का सालाना स्वास्थ्य बिमा देना है.  इन परिवारों का विवरण समाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना द्वारा दिए गये Data के अनुसार होगा और हर एक गरीब परिवार को इस योजना का लाभ मिल सके. PMAY के माध्यम से Cashless and Paperless इलाज हो पाए, इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है और यह आयुष्मान भारत योजना सरकार की सोच पर खरा उतर रही है.

PMAY दो प्रमुख तत्व शामिल है.


आयुष्मान भारत योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत कर दिया गया है. इसमें 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपय तक की हैल्थ बीमा दिया जाएगा. इसके तहत कोई भी गरीब परिवार जो इस योजना में जुड़ा हुआ है भारत की किसी भी जगह से अपना इलाज करवा सकता है वो भी बिलकुल फ्री. इसके अंतर्गत शहरी एंव ग्रामीण नागरिकों को शामिल किया गया है.

कल्याण केंद्र:

आयुष्मान भारत दो अलग-अलग भागो में बांटा गया है उसका एक भाग कल्याण केंद्र है. इसमें नवजात शिशुओं एंव गर्भवती महिलाओं की देखरेख शामिल है. इसमें बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है उनके दांतों से लेकर मानसिक प्रॉब्लम का भी इलाज शामिल है. इसमें सभी बुजुर्गो एंव बच्चों एंव उनकी माताओं की प्रति ध्यान दिया गया है. कल्याण केंद्र स्थापित करने के पीछे लक्ष्य है यह है की अस्पतालों में भीड़ कम हो और कहीं पर भी आसानी से अच्छा ईलाज मिल पाए. 

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है:


आयुष्मान भारत योजना PMJAY के तहत अस्पताल का पूरा खर्च सरकार वहन करती है पर एक सवाल हमेशा रहता है की क्या ? अस्पताल में भर्ती होने के लिए हमें किसी भी तरह का फॉर्म भरा जाता है तो मैं आपको बता दूँ की अस्पताल में भर्ती के लिए इस योजना के तहत किसी भी तरह का फॉर्म फील नहीं करवाया जाएगा. इसके अलावा आयुष्मान मित्र द्वारा आपकी भरपूर मदद भी की जाएगी. आपसे किसी भी तरह का पैसा नहीं वसूला जाएगा, हॉस्पिटल के सभी तरह का खर्च सरकार वहन करेगी इतना ही नहीं परिवार का कोई भी सदस्य भारत में किसी भी सरकारी अस्पताल एंव आयुष्मान भारत से जुड़े हुए अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है. 

आयुष्मान भारत योजना के तहत किन बिमारियों का इलाज फ्री में होगा:


सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में 1354 बिमारियों को शामिल किया गया है. इतना ही नहीं इन बिमारियों में घुटना बदलना, कोरोनरी बायपास एंव स्टंट जैसे महंगे ओपरेशन भी शामिल है. तो आप कह सकते हैं की आयुष्मान योजना एक तरह का वरदान है उन गरीबों के लिए जो महंगा इलाज नहीं करवा पा रहे थे. यदि किसी भी तरह के एक्सीडेंट में किसी की मौत हो जाती है तो आयुष्मान भारत योजना के तहत उसके परिवार वालों को भी साहयता राशी दी जाती है.

कैसे पता करें की हम आयुष्मान भारत योजना में शामिल है भी या नहीं:


हर एक राज्य में राज्यसरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में शामिल परिवारों को एक स्वास्थ्य कार्ड भेजती है. इस कार्ड में 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा होता है और साफ़ शब्दों में लिखा होता है की इस परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपए तक की मेडिकल हेल्प दी जायेगी. आप चाहे तो PMJAY की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी अपना नामांकन देख सकते हैं.

कौन-कौनसे अस्पताल में हो सकता है इलाज:


सरकार द्वारा जारी गाइडेंस में साफ़ लिखा हुआ है की जिस अस्पताल में कम से कम 10 बेड एंव इन्हें बढाने की क्षमता होती है उस अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा सकता है. ऐसे में हर एक शहर में एक या दो अस्पताल मौजूद है जो आयुष्मान भारत योजना PMJAY से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा लाभार्थी किसी भी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज पूरी तरह से मुफ्त करवा सकता है. 

निर्देश: आप अपने शहर में या फिर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पता कर सकते हैं की आयुष्मान भारत योजना के तहत आप सबसे नजदीक कौनसे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते है. आपके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजनाके तहत पूरी जानकारी मिल जाएगी. 
आयुष्मान भारत योजना PMJAY ( प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की जानकारी में लिखा गया हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरुर बताएं. इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा किसी भी तरह का सवाल हो तो आप हमें यहाँ कमेंट कर सकते हैं. हमारी टीम आपको बहुत जल्द जवाब देने की कोशिश करेगी. 
इस योजना का फायदा देश के करीब 10 करोड़ 74 लाख चयनित परिवारों को मिलेगा. इन परिवारों को सुविधाओं के अभाव और गरीबी के स्तर के आधार पर चयनित किया गया है यानी तकरीबन 50 करोड़ लोग इस योजना से सीधे जुड़ेंगे.सरकारी आंकड़ों के मुताबिकशहरी क्षेत्रों के 60 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों के 85 फीसदी परिवार इस योजना के तहत कवर किए गए हैं. ऐसे परिवारों को चयनित किया गया है
चयनित परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा के तौर पर मुहैया कराया जाएगा. साथ ही बीमा कवर में दूसरे और तीसरे दर्जे की सभी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं शामिल हैं. इस स्कीम के तहत बने पैनल में शामिल किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में लाभार्थी इलाज करा सकते हैं. आयुष्मान भारत स्कीम का लागू करने वाले राज्‍यों के सभी सरकारी अस्‍पतालों को योजना के लिए पैनल में शामिल समझा जाएगा.आपको इन अस्पताल में कैशलेस यानी बिना पैसे दिए इलाज मिलेगा.
इस स्कीम के तहत बने पैनल में शामिल किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर इनमें से कोई एक कार्ड दिखाना होगा-
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. स्मार्ट कार्ड
4. आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bharat Yojana से जुड़ी किसी प्रकार का सवाल या सुझाव हो इस 14555 पर कॉल कर सकते हैं



No comments: